लंदन। एक अध्ययन में पता चला है कि अच्छी नींद नहीं लेने वाले लोग अगले दिन
385 किलो कैलोरी की अतिरिक्त खपत कर रहे हैं। यानी वे ज्यादा वसायुक्त
भोजन और प्रोटीन ले रहे हैं। इससे उनमें मोटापे का खतरा बढ रहा है। इस
शोधपत्र का प्रकाशन पत्रिका यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में
किया गया है।
निष्कर्ष से पता चलता है कि बहुत कम नींद लेने से इसका शरीर के हार्मोन पर
प्रभाव पडता है। यह लोगों को ज्यादा खाने और पेट पूरा भरा महसूस करने के
लिए प्रेरित कर रही है। नींद की कमी सिरकेडिन लय या आंतरिक शरीर घडी को
बाधित कर सकती है। इससे शरीर का लेप्टीन नियमन-संतुष्टि हार्मोन और
ग्रेलिन-भूख हार्मोन प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़े :मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय यह भी पढ़े :जानिए कैसे बढाएं याददाश्त