प्यार में ईगो नाम के शब्द को खत्म करें
चाहे पति हो या पत्नी, अपने आपको ईगो का शिकार न होने दें। ईगो ऐसा वायरस है जो अच्छे अच्छों को भी ख़राब कर देता है और उनके रिश्तों को तहस नहस कर देता है। अगर आपने एक बार इस ईगो को अपनी जिंदगी से उखाड़ के फेक दिया तो आपका रिश्ता सबसे अच्छा रिश्ता माना जाएगा,सारी चीज़े अपने आप नार्मल हो जाएगी और आपके बीच में प्यार और बढ़ जाएगा।