Friends fame Courtney Cox holds drumsticks and plays a Green Day song, saying, Im learning the opposite way.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 12:44 PM (IST)
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
मुंबई । हॉलीवुड अभिनेत्री कोर्टनी कॉक्स एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका नया म्यूजिक प्रैक्टिस वीडियो है। उन्होंने हाल ही में ड्रम बजाना सीखते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में वह मशहूर अमेरिकी रॉक बैंड 'ग्रीन डे' के लोकप्रिय गाने 'बुलेवार्ड ऑफ ब्रोकन ड्रीम्स' पर ड्रम बजाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। कोर्टनी ने अपनी म्यूजिक प्रैक्टिस की झलक दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ''ऐसा लग रहा है, जैसे मैं उल्टे तरीके से सीख रही हूं।'' वीडियो में वह ड्रम सेट पर प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। ग्रीन डे का 'बुलेवार्ड ऑफ ब्रोकन ड्रीम्स' दुनिया के मशहूर रॉक गानों में गिना जाता है। यह गाना बैंड के सातवें स्टूडियो एल्बम 'अमेरिकन इडियट' का हिस्सा है और एल्बम का चौथा ट्रैक है।
इसके बोल अकेलेपन, उदासी और खुद की तलाश जैसे इमोशन्स को सामने रखते हैं। गाने की कहानी एल्बम के मुख्य किरदार जीसस ऑफ सबर्बिया के नजरिए से कही गई है।
एल्बम में इससे पहले आने वाले गाने 'हॉलिडे' में जहां मस्ती और जोश का माहौल दिखाया गया है, वहीं 'बुलेवार्ड ऑफ ब्रोकन ड्रीम्स' उस जोश के बाद आने वाली उदासी और खालीपन को दर्शाता है।
एमटीवी के एक कार्यक्रम 'ग्रीन डे मेक्स अ वीडियो' में 'हॉलिडे' को पार्टी और 'बुलेवार्ड ऑफ ब्रोकन ड्रीम्स' को पार्टी के बाद होने वाले हैंगओवर से जोड़कर बताया गया था।
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2009 में रोलिंग स्टोन की 'रीडर्स चॉइस: सिंगल्स ऑफ द डिकेड' लिस्ट में इसे पहला स्थान मिला था। इसी साल पत्रिका की दशक के 100 बेहतरीन गानों की लिस्ट में इसे 65वां स्थान दिया गया। अमेरिका के बिलबोर्ड हॉट 100 चार्ट में यह गाना दूसरे नंबर तक पहुंचा था। यह ग्रीन डे का अमेरिका में सबसे सफल गाना भी बना। 2000 के दशक में दुनिया भर में इसकी 50 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी थीं।
साल 2026 तक यह गाना एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम रखता है। यह ग्रैमी अवॉर्ड में रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड में वीडियो ऑफ द ईयर, दोनों सम्मान जीतने वाला एकमात्र गाना है। आज भी इसे ग्रीन डे के सबसे लोकप्रिय और पहचान बनाने वाले गानों में गिना जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement