khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2017 07:33 AM (IST)
नई दिल्ली। वॉट्सएप या अन्य मैसेजिंग एप चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है लेकिन अब आप बिना इंटरनेट के भी वॉट्सएप चला सकते हैं। बिना इंटरनेट डेटा के भी आप इन मैसेजिंग एप को चला सकते हैं। इसके लिए आपको एक सिम खरीदनी होगी। चैट सिम के जरिए आप बिना इंटरनेट के वॉट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप चला सकते हैं।
यह चैट सिम सभी स्मार्टफोन पर काम करती है। इस चैट सिम को आप माइक्रो और नैनो कार्ड स्लॉट में इस्तेमाल कर सकते है। इस चैट सिम में आपको रोमिंग की भी जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े :JIO को एयरटेल की टक्कर, 259/-में 10GB 4G डेटा यह भी पढ़े :इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे