1. गैलेक्सी नोट-7, कीमत 59,900 रूपए
सैमसंग
का साल 2016 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गैलेक्सी नोट-7 था.। इस स्मार्टफोन को
कंपनी अपना सबसे बड़ा दांव बता रही थीं जिससे यह एपल आईफोन 7 और 7 प्लस को
दुनिया भर के बाजारों में कड़ी टक्कर देना चाहती थी। लेकिन इस फोन की बैटरी
ने ना सिर्फ कंपनी के प्रोजेक्ट और सपनों पर पानी फेरा बल्कि अपने ग्राहकों
को भी काफी निराश किया। इसकी बैटरी में अचानक आग लगने की वजह खुद कंपनी भी
नहीं ठीक कर पाई और आखिरकार कंपनी को ये स्मार्टफोन बाजार से वापस लेने
पड़ें।