2016 स्मार्टफोन के लिहाज से काफी इनोवेटिव रहा। इस साल कई नई तकनीक और
डिजाइन स्मार्टफोन की दुनिया में आए। वहीं, कई ऐसे स्मार्टफोन्स भी लॉन्च
किए गए, जिन्होंने काफी निराश किया। लोगों को इन स्मार्टफोंस से काफी
उम्मीदें थी, लेकिन ये फोन्स लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। ऐसे
ही स्मार्टफोन की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं जो इस साल के सबसे ज्यादा
निराश करने वाले स्मार्टफोन साबित हुए।