Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी खराबी से दुनियाभर में हड़कंप, बैंकिंग से लेकर हवाई सेवाओं तक प्रभावित

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई अहम ऑनलाइन सेवाएं करीब 15 घंटे से प्रभावित बताई जा रही हैं। इसके चलते यूजर्स को ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने और क्लाउड पर फाइल सेव करने जैसे कामों में परेशानी हो रही है।
आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के काम नहीं करने को लेकर दुनियाभर से 1.40 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
सॉफ्टवेयर अपडेट में गड़बड़ी बनी वजह
माइक्रोसॉफ्ट की ओर से बताया गया है कि सिस्टम में आई समस्या सॉफ्टवेयर अपडेट में गड़बड़ी के कारण हुई। हालांकि, कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी को ठीक करने की प्रक्रिया जारी है और सेवाओं को सामान्य करने में परेशानी आ रही है। इस आउटेज के कारण दुनियाभर में कंपनियों, सरकारी संस्थानों और आम यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


