Advertisement
एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से CEO बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

सीईओ बनने का प्रस्ताव देते हुए हुआंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पिछले एक हफ्ते में, मुझे दोस्तों, इंडस्ट्री के साथियों और ऐसे लोगों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है जिनसे मैं कभी नहीं मिला। मेरे और मेरे परिवार के प्रति दया दिखाने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा कि मेरे जाने के बाद से, एनवीडिया के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की ओर से मुझे सीईओ के रूप में वापस आने के लिए लगातार आग्रह मिल रहे हैं। ऐसे समय में जब कंपनी जटिल तकनीक, बाजार, प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक चुनौतियों से गुजर रही है, कई लोग मुझसे सीधे संपर्क कर रहे हैं। एनवीडिया एक ऐसी कंपनी है जो सदियों में एक बार ही देखने को मिलती है। अगर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लगता है कि मेरी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मुझे इन आग्रहों को स्वीकार करने और सीईओ के रूप में वापस आने में गर्व होगा।
कथित चीनी जासूस और अपने कर्मचारियों से अफेयर के चलते हुआंग ने एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


