wallet-mobile snatcher arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राह चलती युवतियों का पर्स और मोबाइल लेकर होता था रफूचक्कर

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 10:42 PM (IST)
राह चलती युवतियों का पर्स और मोबाइल लेकर होता था रफूचक्कर
उदयपुर। शहर की भूपालपुरा पुलिस ने राह चलती महिलाओं, युवकों के पर्स मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को केशव नगर में अल्पना वर्मा के साथ घर के बाहर जाते समय लूट की वारदात हुई थी, जिसमे बदमाश अल्पना का पर्स मोबाइल और नकदी ले गए थे। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ संदिग्ध को पकडक़र पूछताछ की। इसी दौरान पुराना आरटीओ ऑफिस निवासी युवक राहुल चौहान को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली।

[@ अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement