Two arrested for plot documents from fake documents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी दस्तावेजों से प्लाट पर कब्जा करने वाले दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 8:28 PM (IST)
फर्जी दस्तावेजों से प्लाट पर कब्जा करने वाले दो गिरफ्तार
जयपुर। जनता कॉपरेटिव सोसायटी के फर्जी कागजात बनाकर प्लाट पर कब्जा करने वाले दो शातिर जालसाजों को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। एडीजी (एटीएस/एसओजी) अनिल पालीवाल ने बताया कि परिवादी आर.के.यादव, द्वितीय कमान अधिकारी सीमा सुरक्षा बल ने मामला दर्ज करवाया कि जनता कॉपरेटिव सोसायटी की जीवन विहार योजना में उसने दो प्लाट खरीदे थे। इस योजना का जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर से जेडीए पट्टा लेने के लिए आवेदन किया तो इस पर ग्यारसीलाल नाम के व्यक्ति ने जेडीए में इन प्लाटों को स्वंय का प्लाट बताते हुए आपत्ति पेश कर दी तथा प्लाटों पर धमकी देकर कब्जा करने की कोशिश की। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपितों ने जनता कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की जीवन विहार योजना के फर्जी कागजात तैयार कर प्लाटों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। एसओजी ने मामले में आरोपित ग्यारसीलाल निवासी बलाईयों का मोहल्ला रामनगरिया प्रतापनगर और बाबूलाल यादव निवासी अहीरों की ढाणी भैंसलाना को फैजाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement