Advertisement
देवरिया में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस को वाहन में कई मवेशी मिले, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशुओं को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
उन्होंने बताया कि काफी दिनों से इस मामले में पुलिस को सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर इलाके में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
देवरिया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


