Phalodi Medical Officer Dr. Jitendra Kumar Gaud Arrested Red-Handed While Accepting ₹7,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फलोदी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड 7,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरप्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 मार्च 2026 7:27 PM (IST)
फलोदी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड 7,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरप्तार
फलोदी। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज कार्यवाही करते हुए डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल फलोदी को 7,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरप्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की जोधपुर ग्रामीण ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड चिकित्सा अधिकारी जिला, अस्पताल फलोदी द्वारा परिवादी के द्वारा पुलिस थाना फलोदी में दर्ज मुकदमे में परिवादी व अन्य व्यक्ति के चोटो की मेडिकल रिपोर्ट उनके पक्ष में तैयार करने की एवज मे 10,000/- रूपये की रिश्वत राशि की मांग करना तथा आरोपी डा. जितेन्द्र कुमार गौड द्वारा 3,000/- रूपये रिश्वती राशि मांग सत्यापन वार्ता से पहले लेना एंवम 7,000/- रूपये रिश्वत राशि की ओर मांग करना पाया गया। जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में पारस सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जोधपुर ग्रामीण के नेतृत्व में अनिल कुमार निरीक्षक पुलिस मय ब्यूरों जाब्ता के आज ट्रेप कार्यवाही करतें हुए डॉ. जितेन्द्र कुमार गौड चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल फलोदी को 7,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement