Major ACB Trap in Bundi: Three Forest Guards Arrested Red-Handed Accepting ₹10,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी में एसीबी का बड़ा ट्रैप, तीन फॉरेस्ट गार्ड 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जून 2026 8:25 PM (IST)
बूंदी में एसीबी का बड़ा ट्रैप, तीन फॉरेस्ट गार्ड 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बूंदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बूंदी जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए वन विभाग के तीन फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसीबी कोटा इकाई द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रूपाराम, रामावतार और विजेन्द्र शामिल हैं, जिन्हें 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते पकड़ा गया। वहीं साबूलाल नामक एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह बूंदी जिले के ग्राम लक्ष्मीपुरा में अपनी जेसीबी मशीन से खेत सुधार और खाद डालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान वन विभाग के कार्मिकों ने जेसीबी संचालन की अनुमति देने के बदले एक लाख रुपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर मशीन जब्त करने की धमकी देकर परिवादी को परेशान किया जा रहा था। शिकायत के बाद एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में सत्यापन कराया गया। 11 जून को हुई जांच में आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपये प्रतिमाह रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसी दौरान आरोपियों ने परिवादी से 5 हजार रुपये जबरन वसूल भी लिए थे।
इसके बाद 15 जून को पुलिस निरीक्षक चन्द्रकंवर के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने बरदा डेम स्थित वन विभाग चौकी पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साबूलाल को लक्ष्मीपुरा चौकी से डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर 24×7 शिकायत दर्ज कराएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement