Advertisement
करौली पुलिस का ‘ऑपरेशन हन्ता’: 7 साल से फरार ₹40 हजार का इनामी हत्यारा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक बरामद

इस वीभत्स दोहरे हत्याकांड के संक्षिप्त विवरण के अनुसार 19 फरवरी 2019 को प्रार्थीया रामदेई पत्नी बजरंगलाल शर्मा निवासी हुक्मीखेडा ने सूरौठ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रार्थीया का परिवार और उनके साझीदार खेतों में जानवरों से फसल का नुकसान नहीं होने देते थे, इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष उनसे गहरी रंजिश रखता था। वारदात के दिन आरोपी राकेश, नागेश उर्फ पिंटू, जगदीश और कमला आदि ने एक सोची-समझी साजिश के तहत प्रार्थीया के पति बजरंगलाल (न्यायालय कर्मचारी), साझीदार की पत्नी विमलेश और उसके लड़के कमल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा सरेआम बंदूकों से अंधाधुंध गोलियां मार दी थीं। इस हमले में बजरंगलाल और विमलेश की अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि कमल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में 03 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य शूटर नागेश फरार था, जिस पर पूर्व में ₹25,000 का इनाम था, जिसे आईजी भरतपुर रेंज द्वारा बढ़ाकर ₹40,000 किया गया था।
पुजारी बनकर बदलता रहा ठिकाने
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लगातार अपना नाम, पता और वेशभूषा बदलकर मंदिरों में पुजारी बनकर रह रहा है। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के पानागढ़ जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित तारा माता मंदिर में ट्रेस की गई।
पुलिस टीम ने मंदिर पर दबिश दी तो आरोपी भागने लगा। करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। शुरुआत में आरोपी ने खुद को भूरा गोस्वामी बताकर गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान दस्तावेजों की जांच में उसकी असली पहचान नागेश उर्फ पिन्टू शर्मा के रूप में हुई।
हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी बरामद कर ली गई।
आरोपी की गिरफ्तारी में आधुनिक तकनीकी विधियों, साइबर ट्रैकिंग और लगातार निगरानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी रामकुमार, साइबर सेल के जगमोहन, डीएसटी के सत्येन्द्र शर्मा, आकाश सोलंकी, एसके कंवर तथा अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
करौली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


