Jewelery, laptop and cash theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूने मकान से जेवरात, लैपटॉप व नकदी चोरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2017 11:34 PM (IST)
सूने मकान से जेवरात, लैपटॉप व नकदी चोरी
श्रीगंगानगर। चक सात-ई छोटी स्थित मुरारी कॉलोनी में सूने मकान से चोर 23 तोला सोने और चांदी के जेवर, एक लेपटॉप और पांच हजार रुपए ले गए। घटना 9 जून की रात हुई। सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मुरारी कॉलोनी में रामप्रताप के मकान में किरायेदार संतलाल पुत्र मोहनलाल भाट ने रिपोर्ट दी कि 9 जून को उसकी पत्नी दवाई लेने के लिए हनुमानगढ़ गई हुई थी और वह पेस्टीसाइड के काम से बाहर गया था। पीछे से मकान के ताले तोडक़र कोई अज्ञात चोर घर की अलमारी में रखे करीब 23 तोले सेाने और चांदी के जेवर, सोने के पांच सिक्के, पांच हजार रुपए की नकदी, एक लैपटॉप ले गए। इस किरायेदार ने बताया कि उसे घटनाक्रम को अगले रोज मकान मालिक का फोन आया तब पता चला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement