In Uttar Pradesh, the bullies have captured the land, the victim is pleading with the administration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश में दबंगों ने किया भूमि पर कब्जा, पीड़ित लगा रहा प्रशासन से गुहार

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जून 2024 2:58 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में दबंगों ने किया भूमि पर कब्जा, पीड़ित लगा रहा प्रशासन से गुहार
प्रतापगढ़। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के चक बंतोड किला निवासी मनीराम पाल पुत्र गंगा प्रसाद पाल के गाटा संख्या 58 स्थिति भूमि चकबंतोड का नक्शा दुरुस्ती का एडीएम के न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इसमें प्रार्थी के पक्ष में रिपोर्ट भी आई है। लेकिन, 3 जून 2024 को सायं 5:30 बजे पड़ोस के गांव सगरा निवासी पंकज कुमार ने अपने साथ 20-25 लोगों को लेकर जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित का कहना है कि जब वे लोग नींव खोद कर दिवार बनाने लगे तो मना करने पर मेरे पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। तब वे लोग बेबस होकर अपने घर चले गए। पीड़ित का कहना है कि मेरा पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। जिसकी शिकायत आज थाने में और पुलिस अधीक्षक व उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन की गई है। साथ ही जिला प्रशासन से अपील की है कि उन्हें जल्द न्याय दिलाया जाए। क्योंकि जमीन पर कब्जा करने वाले लोग मुझे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement