Advertisement
सीएम योगी का प्रतापगढ़-सुल्तानपुर दौरा आज, 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

उन्होंने बताया, "राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, सिलाई मशीन, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी, प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "ये परियोजनाएं 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई ऊर्जा और नई शक्ति प्रदान करेंगी।"
मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने आम नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रतापगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


