Criminal with 15 thousand rupees bounty on his head, absconding for four years, arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार साल से फरार 15 हजार रुपये ईनामी अपराधी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 मई 2025 8:47 PM (IST)
चार साल से फरार 15 हजार रुपये ईनामी अपराधी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा पुलिस ने थाना बस्सी के चार साल पुराने अवैध डोडाचूरा तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के थानांतर्गत निवासी 32 वर्षीय किशन लाल पुत्र छोगालाल जाट (32) निवासी माल का खेड़ा उर्फ रूपपुरा थाना साडास को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार का ईनाम घोषित है। आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के तीन मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसुचना संकलन में बस्सी थाने के मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश किशन लाल के बारे में एएसआई बालमुकुंद, कांस्टेबल रामनिवास, मंचाराम व सुनील कुमार को सूचना मिली की अपराधी सारण चौराया पर बैठा है।

इस पर पुलिस टीम दबिश दी गई तो पुलिस टीम को देखकर किशन लाल भागने लगा, जिसको घेर कर पकड़ा गया। आरोपी किशनलाल थाना स्तर का टॉप 10 वान्टेड में शामिल है। एनडीपीएस एक्ट के मामले में थाना बस्सी से करीब चार साल से फरार है। चित्तौड़गढ़ के भदेसर के एक मामले में एवं हनुमान गढ़ जिले के नोहर थाने में वांछित है। आरोपी की गिरफ्तारी में थानाधिकारी कनेरा महेंद्र सिंह व एएसआई बालमुकुन्द की विशेष भूमिका रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement