Advertisement
फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध संपत्ति बचाने की कोशिश नाकाम, नशा तस्कर गिरफ्तार

मामले में प्राप्त गोपनीय सूचना और दस्तावेजी जांच के आधार पर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह की ओर से शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसके बाद भालता थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच थानाधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी रमेश तंवर ने स्वीकार किया कि उसने अपनी संपत्तियों को फ्रीज होने से बचाने के लिए कृषि मंडियों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण में यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।
इस कार्रवाई में भालता थाना प्रभारी रमेश सिंह के साथ कांस्टेबल धर्माराम और कांस्टेबल बालचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


