Advertisement
अलीगढ़ : होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापेमारी कर 15 को किया गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 58 हजार रुपए कैश, 17 मोबाइल, 2 रजिस्टर, 5 एटीएम कार्ड, 1 क्यूआर कोड, 1 स्वाइप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, 3 प्रेस आईकार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि ऐसे सबूत मिले हैं कि होटल में अवैध रूप से व्यवसायिक काम किया जा रहा था। जांच की जा रही है कि इसमें किन लोगों की मिलीभगत थी। जो सीडी बरामद हुई है, उसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं इनके जरिए किसी को ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि तीनों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही इन्होंने यह सब काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं दिल्ली और झारखंड की हैं और कुछ अलीगढ़ की ही रहने वाली हैं। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अलीगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


