रेप के बाद तीन साल की बच्ची का गला रेता, हालत गंभीर
khaskhabar.com:
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पहले तीन साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर गला रेतकर उसे मारने की कोशिश की। फिलहाल, मासूम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक एक सब्जी विक्रेता पर बच्ची के साथ रेप करने और उसका गला काटने का आरोप लगा है।