बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पिता ये क्या कर बैठा
khaskhabar.com:
जींद। हरियाणा में जींद जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां, एक कलयुगी पिता ने सम्मान की खातिर बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। खबर है कि बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पिता का खून खौल उठा और हैवान बन गया। इस मामले में पुलिस ने लडकी के पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना जींद जिले के राजगढ डोभी गांव की है।
गांव में एक युवक और युवती की लाश पड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इनकी पहचान गांव के ही 22 वर्षीय रमेश और करीब 19 वर्षीय पूनम के रूप में हुई, जो एक-दूसरे के पड़ोसी थे। मामला शुरू से ही ऑनर किलिंग का लग रहा था, जिसकी जांच-पड़ताल के बाद लडक़ी के परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।