khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 8:06 PM (IST)
चूरू। एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर चार साल से शोषण करने का एक मामला सामने आया। एक पन्द्रह साल की दलित बालिका के पिता का साया उस पर से उठ चुका था और मॉ बीमार रहा करती थी। ऐसी स्थिति में एक
शख्स ने पहले उस नाबालिग से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा
देकर लगातार चार साल तक उसकी इज्जत से खेलता रहा, जब वो बालिग हुई तो आरोपी ने
उससे यह कहते हुए मना कर दिया कि वो नीची जाति की है।