Bulandshahr gangrape: Main accused arrest, So far 6 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलंदशहर गैंगरेप का मुख्य आरोपी सलीम अरेस्ट, अब तक 6 धरे

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 10:57 AM (IST)
बुलंदशहर गैंगरेप का मुख्य आरोपी सलीम अरेस्ट, अब तक 6 धरे
बुलंदशहर। यूपी को बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी सहित दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडितों ने इन तीनों की पहचान की है। बावरिया गिरोह के सरगना के तौर पर आरोपी सलीम की शिनाख्त हुई है। बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि बाबरिया और उसके दो साथियों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या छह हो गई है। इस मामले के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था, जो अभी न्यायिक हिरासत में हैं। यूपी पुलिस मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की पूरी जानकारी देगी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement