khaskhabar.com: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 10:35 AM (IST)
NCERT की किताबें पढ़ें यूपीएससी की परीक्षाएं छोटे-मोटे बदलावों को छोड़ कर अधिकांशत: एक ही ढर्रे पर चलती हैं। इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए NCERT की किताबें खास तौर पर सोशल साइंस की किताबें जरूर पढ़ी जानी चाहिए।वैसे तो इन सारी किताबों को हम-आप अपने स्कूली दिनों में पढ़ ही चुके होंगे लेकिन इन किताबों को फिर से पढ़े जाने की जरूरत होगी। इन सारी किताबों को पढ़ कर आप अपना बेस तैयार करेंगे।