क्या डूबने को तैयार हैं?अरे दोस्त मेरा मतलब है कि क्या अपने करियर के लिए हर हद पार करने को, हर दरिया में डूबने को तैयार हैं? याद रखो, बहुत सी कुर्बानियाँ देनी पड़ती हैं। दोस्तों के साथ, घरवालों के साथ समय नहीं मिलता, मस्ती करने के लिए वक़्त निकालना पड़ता है, कई और लुत्फ़ ज़िन्दगी के छोड़ने पड़ते हैं। अगर इस सब के बावजूद अपने करियर के लिए आपका जोश बरकरार है तो फिर समझ लीजिये कोई आपको रोक नहीं सकता अपनी मंज़िल से।