क्या करना पड़ेगाअब जब पता है कि कहाँ जाना है, तो ये भी पता लगाईये कि कैसे जाना है? कैसी शिक्षा चाहिए, कौन सी स्किल्स पर काम करना होगा, कैसे उस करियर के लिए तैयारी करनी होगी, इन सब बातों के बारे में पता कीजिये। चाहे तो गूगल कर लीजिये या फिर अपने बड़ों से पूछ लीजिये। और हाँ यह भी ज़रूर जान लीजिये कि उस करियर में कॉम्पिटिशन कितना है ताकि आपकी तैयारी उस तरह की हो कि कोई आपको पछाड़ ना सके।