Advertisement
जेईई एडवांस्ड 2027 की तारीख की घोषणा, एग्जाम में मिलेगा ऑन स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर

जेईई (एडवांस्ड) 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने 2026 या 2027 में पहली बार कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष की परीक्षा दी हो, जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित अनिवार्य विषय रहे हों। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने 2025 या उससे पहले पहली बार कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष की परीक्षा दी है, वे जेईई (एडवांस्ड) 2027 में शामिल होने के पात्र नहीं हैं, भले ही उन्होंने कोई भी विषय लिए हों या कितने भी विषयों की परीक्षा दी हो।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2002 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 वर्ष की छूट दी गई है यानी इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1997 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि कोई उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई (एडवांस्ड) में शामिल हो सकता है। वहीं, जेईई (एडवांस्ड) 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का पात्रता मानदंड जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल चेक करने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे न्यूनतम जानकारी के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


