Advertisement
आईओसीएल में 335 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिस के कुल 335 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक तय है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले खुद को ट्रेड अप्रेंटिस - आईटीआई/डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए एनएपीएस पोर्टल पर और टेक्नीशियन अप्रेंटिस - डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्ष का रेगुलर फुल-टाइम डिप्लोमा, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों; ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त रेगुलर फुल-टाइम 2-वर्ष का आईटीआई कोर्स और मैट्रिकुलेशन; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर) के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं कक्षा पास; ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ ही 'डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर' का स्किल सर्टिफिकेट (1 वर्ष से कम की ट्रेनिंग); और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए किसी भी विषय (बीए/बीकॉम/बीएससी/बीबीए, आदि) में रेगुलर फुल-टाइम ग्रेजुएट कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड आईओसीएल के नियमों के अनुसार दिया जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईओसीएल की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करियर
Advertisement
Traffic
Features


