CBSE announced Class XII results-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CBSE 12वीं के नतीजों का एलान, दिल्ली की सुकृति बनीं टॉपर

khaskhabar.com:
CBSE 12वीं के नतीजों का एलान, दिल्ली की सुकृति बनीं टॉपर
नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं क्लास के रिजल्ट्स का ऐलान शनिवार को कर दिया है। आईसीएसई और यूपी बोर्ड के बाद अब सीबीएसई बोर्ड में भी लड़कियों ने लडक़ों को पीछे छोड़ दिया है। अशोक विहार, दिल्ली के मॉन्टफर्ट स्कूल की छात्रा सुकृति गुप्ता ने 497 अंक हासिल करके सीबीएसई 12वीं में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र, हरियाणा के टैगोर पब्लिक स्कूल की पलक गोयल हैं जिनको 496 नंबर मिले हैं। तीसरे नंबर पर करनाल की सौम्या उपल हैं जिनको 495 नंबर मिले हैं। चौथे नंबर पर चेन्नै के अजीश हैं जिनको 495 नंबर मिले हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in, results.nic.in और results.gov.in, www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement