johny lever special Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

B. Spl: सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

khaskhabar.com: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 10:24 AM (IST)
B. Spl: सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर
पेन बेचने के लिए जॉनी की बचपन की कला ने उनका खूब साथ दिया। अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और अशोक कुमार की आवाज निकालकर वो पेन बेचते थे और देखते ही देखते दिन ने उनकी कमाई 250 रुपए तक पहुंच गई। हर दिन अपने डांस से 5 रुपए कमाने वाले जॉनी के लिए ये एक बड़ी बात थी। सिलसिला निकल चला था और इसके बाद जॉनी फंक्शन, आर्केस्ट्रा इत्यादि में परफार्म करने लगे। वहीं पर उनके दो दोस्तों ने उनकी मुलाकात कल्याणजी आनंदजी भाइयों से करवाई। उनकी प्रतिभा को पहचानने ने उनको ज्यादा वक्त नहीं लगा और आगे चलकर वो उनके वर्ल्ड टूर का हिस्सा बन गए। इस बीच जॉनी की पैठ फिल्म जगत में बनती गई और इस वजह से 1975 में उन्होंने जो नौकरी पकड़ी थी उसे 1981 में छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - आज भी इनकी खूबसूरती के कायल हैं लोग

3/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement