अमिताभ बच्चन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। अमिताभ की फिल्म
पिंक हाल ही में प्रदर्शित हुयी है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
बच्चन ने कहा, मैं 74 साल का हूं और बॉक्स ऑफिस की चिंता करना मेरे बस की
बात नहीं है। जिस उम्र में मैं हूं, मैं अपने दम पर कभी 100 करोड़ की फिल्म
नहीं दे सकता और मैं तो बस इसी बात से खुश हूं कि निर्देशक अभी भी मुझे
फिल्मों में काम कर दे रहे हैं और मैं उसे करके काफी संतुष्ट हूं।