दो फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर सितारे, फिर भी 100 करोड मुश्किल
khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 11:43 AM (IST)
नाम शबाना में अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। फिल्म के साथ अक्षय का नाम
होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को आंशिक सफलता प्राप्त हुई है। अब
तक इस फिल्म ने भारत में 26.06 करोड की कमाई की है। निर्माता नीरज पांडे की
प्लानिंग भी इस फिल्म के लिए धमाकेदार साबित नहीं हुई है। ओवरसीज में इस
फिल्म ने 4.02 करोड का बिजनेस किया है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर वल्र्ड वाइड
30.08 करोड़ की कमाई की है। यह सामान्य है। इस फिल्म में दर्शकों को
‘बेबी’ की कमी नजर आयी। सस्पेंस और थ्रिलर के साथ अक्षय कुमार का कैमियो भी
दर्शकों पर अपना प्रभाव नहीं छोड़पाया। कहानी भी दर्शकों से जुडने में सफल
नहीं हो पायी। मल्टीकास्टिंग फिल्म होने के बावजूद शबाना को दर्शकों ने
बॅाक्स ऑफिस पर ना कहना मंजूर किया।