रवीना टंडन अक्षय कुमार और रवीना टंडन का अफ़ेयर काफी समय तक चर्चा में रहा। 1994 में मोहरा फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने प्यार की पींगे बढ़ानी शुरू कर दीं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। पर इसे दोनों ने कभी नहीं माना। एक इंटरव्यू के दौरान रवीना ने कहा कि अक्षय और उन्होंने सगाई कर ली थी। अक्षय ने उनके साथ शादी करने का वादा भी किया था पर बाद में उन्हें चीट किया।