पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य
khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2017 05:18 AM (IST)
सौभाग्य में वृद्धि के लिए-
दुर्भाग्य
कभी-कभी न चाहते हुए भी जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य
बिल्कुल भी साथ नहीं देता साथ ही दुर्भाग्य निरन्तर पीछा करता रहता है।
दुर्भाग्य से बचने के लिए या दुर्भाग्य नाश के लिए यहां हम आपको एक अनुभूत
टोटका बता रहे हैं। इसे पूर्ण आस्था के साथ करने से दुर्भाग्य का नाश होकर
सौभाग्य में वृद्धि होती है। टोटका सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले
इस टोटके को करना है। एक रोटी लें। इस रोटी को अपने ऊपर से 31 बार ऊवार
लें। प्रत्येक बार वारते समय इस मन्त्र का उच्चारण भी करें। ऊँ
दुभाग्यनाशिनी दुं दुर्गाय नम: बाद में यह रोटी कुत्ते को खिला दें अथवा
बहते पानी में बहा दें। यह अद्भुत प्रयोग है। इसके बाद आप देखेंगे कि
किस्मत के दरवाजे आपके लिए खुल गए हैं। पूर्ण आस्था से यह टोटका करने पर
शीघ्र लाभ होता है।
रूठी किस्मत को मनाने के लिए करें ये तांत्रिक उपाय