know your today rashifal Slide 7-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए, कैसा रहेगा आज आपका समय?यहां देखें

khaskhabar.com: शनिवार, 07 अक्टूबर 2017 05:46 AM (IST)
जानिए, कैसा रहेगा आज आपका समय?यहां देखें
कन्या राशि: आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। आप लगातार भाग-दौड़ में रहेंगे, कई काम करने हैं परंतु आपके पास समय का अभाव है। कई काम अधूरे चल रहे हैं उनमें से एक या दो को आप सम्पांदित कर लेंगे। आय बढ़ने के संकेत है। आपकी किसी बात को लेकर आपके ऊपर कोई आक्षेप आ सकता हैं। आप सावधानी से अपनी बात प्रस्तुत करें तो आपकी बात की रक्षा हो जाएगी। आज कई लोगों से मिलना होगा। कोई पुराना मित्र आज मिल सकता है। वस्त्र आदि पर खर्चा हो सकता है। अनुपात से अधिक खर्च भी हो सकता है। Monthly Horoscope : Virgo ( कन्या ) Oct , 2017

इस महीने विद्याओं में गहरी रुचि रहेगी और धार्मिक पुस्तकों की ओर रूझान बढ़ेगा। संतान के लिए यह शुभ समय है। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में या आजीविका के क्षेत्र में अधिक सफलता मिलेगी। ऋण लेने की प्रवृत्ति बनी रहेगी और अनुमान से अधिक खर्चा करेंगे। आय बढ़ाने के लिए अनुचित साधनों का इस्तेमाल करना उचित नहीं होगा। महीने के उत्तराद्र्ध में थोड़ा सा तनाव रहेगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। दवाईयाँ समय पर नहीं खाई तो हॉस्पिटल के चक्कर लगेंगे। जीवन साथी के लिए यह अच्छा समय है। सरकारी लोगों से काम निकालना इस महीने आसान रहेगा। ऋण के पुनर्भुगतान में भी सुविधा रहेगी, परन्तु कोशिश करें कि नया ऋण ना लें। घर परिवार में किसी बात को लेकर हलचल रहेगी।

7/13
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement