जानिए, कैसा रहेगा आज आपका समय?यहां देखें

आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा जाने वाला है। घर-परिवार में मंगल कार्य हो सकता है और इसी दौरान कोई कटु विवाद भी हो सकता है। भाई-बहिन से संबंध अच्छे रहेंगे। उनकी तरफ से चिंता रहेगी परंतु उनकी परिस्थितियों में सुधार होगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। इस समय सगाई-संबंध की कोई बात चल रही है तो पार जाएगी। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी का शानदार समय शुरु हुआ है। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्रों में कभी-कभी अड़चनें आएंगी और शत्रु भी सिर उठाएंगे परंतु आप अपना काम समझदारी से सम्पादित करेंगे और कोई नुकसान भी नहीं होगा। आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए आप जो उपाय करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। यात्राओं में अधिक खर्चा होने की उम्मीद है। माता के लिए शुभ समय है और नाना पक्ष से सम्पर्क बढ़ेगा। ऋण लेने का दबाव तो रहेगा परंतु शायद आपका काम वैसे ही चल जाए।
यह भी प�?े
सम्बंधित खबरें
जीवन मंत्र
उत्तर प्रदेश से
Traffic
Features




