know your today rashifal Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानिए, कैसा रहेगा आज आपका समय?यहां देखें

khaskhabar.com: शनिवार, 07 अक्टूबर 2017 05:46 AM (IST)
जानिए, कैसा रहेगा आज आपका समय?यहां देखें
मिथुन राशि : आज कामकाज में मन नहीं लगेगा। परिस्थितियों के कारण निराशा का भाव जन्म लेगा, उसका असर कामकाज पर आएगा परंतु कोई ना कोई सहयोग आपको मिलेगा जिससे लाभ भी होगा। कार्यप्रणाली में कुछ सुधार करना आवश्यक है। आपके ऊपर कुछ आक्षेप आ सकता है जिसका निवारण करने में एक-दो दिन लग सकते हैं। कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि वह व्यवसाय से संबंधी है तो आर्थिक लाभ होगा। आज खानपान में बहुत अनियमितताएं रहेगी। देर रात किसी विवाद से बचने की चेष्टा करें। Monthly Horoscope : Gemini ( मिथुन ) Oct , 2017

यह महीना आपके लिए अच्छा जाने वाला है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी भी कारण से लम्बी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। किसी भूमि को विक्रय करने की परिस्थितियाँ बन रही हैं, यह भी सम्भव है कि आप अपना निवास या कार्य स्थान बदलने की चेष्टा करें। इस महीने आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और अनायास ही औसत से अधिक प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास आप कर रहे हैं वे सार्थक होंगे।

जीवन साथी के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। उनकी पद-प्रतिष्ठा और आय बढ़ेगी। आपके स्वयं की भाग्य वृद्धि का समय चल रहा है। आए हुए प्रत्येक अवसर को भुनाने की चेष्टा करेंगे, बाद में समय हाथ नहीं आएगा। परिवार में कलह यथावत रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता यथावत बनी रहेगी। खान-पान में अत्यधिक सावधानी बरतें, भोजन प्रदूषण का खतरा है।

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]

4/13
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement