Advertisement
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा

24 नवंबर को होंगे विशेष आयोजन
मंगलवार, 24 नवंबर को जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक नितनेम एवं कार्तिक मास की कथा होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे से 11 बजे तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री सत्यनारायण जी की कथा और कार्तिक मास की कथा का भोग होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए लंगर (भंडारे) की व्यवस्था की जाएगी। शाम 5 बजे से 8 बजे तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ का भोग होगा। इसी दौरान श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और डोला झुलाया जाएगा।
29 नवंबर को मनाया जाएगा छठी महोत्सव
आयोजन के तहत रविवार, 29 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से 7 बजे तक श्री गुरु नानक देव जी का छठी महोत्सव भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर गुरु साहिब का स्मरण करेंगे।
यह आयोजन श्री अमर हरि शीतल धाम सनातन मंदिर, 275 विनोबा विहार, मॉडल टाउन, मालवीय नगर, राधा गोविंद मंदिर के पास, जयपुर में होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी माधवदास उदासी के सान्निध्य में किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


