जानिए, कैसा रहेगा आज आपका समय?यहां देखें

यह महीना कुछ विशेष हो चला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ बढ़ सकता है। यदि गर्भवती महिला है तो सावधान, हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है।
आर्थिक दबाव बढ़ेगा। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी, इससे सोचे हुए काम बन जाएंगे। भागीदारी के मामले में थोड़ा सावधानी के साथ काम करें। भूमि-भवन संबंधी कोई निर्णय ले सकते हैं, भूमि या भवन से लाभ हो सकता है।
संतान की तरफ से किसी समस्या का समाधान महीने के उत्तराद्र्ध में ही आ पाएगा। आपके मन में उच्चाटन का भाव रहेगा परंतु निश्चिंत भी रहेंगे, क्योंकि आपके बिना भी लोगों के काम होते रहेंगे। धर्म, कर्म और आध्यात्म में मन लगेगा। लोक कल्याण के कार्यों में लगे रहेंगे। कोई आध्यात्मिक अनुभूति भी हो सकती है। शासन तंत्र से छोटी-मोटी परेशानियाँ रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन ही मन थोड़ी अशांति रहेगी, आरोप आएंगे और आप उनका जवाब दे पाएंगे। विवाद में आप विजयी रहेंगे। इस समय आपको परास्त करना मुश्किल है। किसी मामले में समझौता करने की परिस्थितियाँ आ सकती हैं।
यह भी प�?े
सम्बंधित खबरें
जीवन मंत्र
उत्तर प्रदेश से
Traffic
Features




