Thousands attend Mexican girls 15th birthday party after video viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15वें बर्थडे पर रातों रात प्रसिद्ध हो गई यह लडकी, हजारों लोग पहुंचे पार्टी में

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 9:36 PM (IST)
15वें बर्थडे पर रातों रात प्रसिद्ध हो गई यह लडकी, हजारों लोग पहुंचे पार्टी में
मैक्सिको। एक लडकी अपने 15वें जन्मदिन पर रातों रात प्रसिद्ध हो गई। हर ओर सिर्फ उसी की चर्चा होने लगी। दरअसल एक पिता ने अपनी बेटी के 15वें बर्थडे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि उसकी बर्थडे पार्टी में हजारों लोग पहुंच गए। घटना मैक्सिको की है। दरअसल मैक्सिकों में यह चलन हैै कि परिवार अपनी बेटियों के 15वें जन्मदिन पर बडी पार्टी करता है। रूबी के परिवारवालों ने भी ऐसा ही करने की सोची लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे बडी पार्टी कर सकें। रूबी के पिता ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का इनविटेशन विडियो पोस्ट किया। पोस्ट के आखिरी में कहा गया था कि आप सभी आमंत्रित हैं। दरअसल यह निमंत्रण उनके समुदाय के लिए था। इस वीडियो को एक फोटोग्राफर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि इसे यू-ट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा।

[@ मरने के बाद दोबारा जिंदा होगी यह लडकी! जानिए कैसे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement