24 Year old CA Mokshesh Shah to become Jain monk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

100 करोड का बिजनेस छोड कहां चला यह सीए

khaskhabar.com: बुधवार, 21 मार्च 2018 3:29 PM (IST)
100 करोड का बिजनेस छोड कहां चला यह सीए
नई दिल्ली। आज के दौर में हर इंसान ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है ताकि वो हर हर वो चीज खरीद सके जिसकी उसकी जरूरत हो। लेकिन एक ऐसा इंसान भी है जो करोडों रूपयों के व्यापार को छोडकर भिक्षु बनने जा रहा है। जी हां, महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले 24 वर्षीय सीए मोक्षेष शाह जैन करीब 100 करोड के बिजनेस को छोडकर जैन भिक्षु बनने जा रह हैं। गुजरात में पैदा हुए मोक्षेष 20 अप्रैल को अहमदाबाद के अमियापुर में दीक्षा लेंगे। मोक्षेष ने बताया की उन्होंने यह निर्णय अपने जीवन में घटित दो घटनाओं से प्रेरित होकर लिया है जिनमें वह बाल बाल बचे थे। वह अब पैसा नहीं बल्कि पुण्य कमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले जन्म में मैंने अच्छे काम नहीं किये इसलिए मैं मोक्ष लेकर अच्छे काम करना चाहता हूं। खबर है कि रत्न मुनिराज जिनप्रेमविजय जी महाराज अहमदाबाद स्थित तपोवल संस्कारपीठ में मोक्षेष को दीक्षा देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement