इस
बमबारी में 20 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे और 1964 से 1973 तक युद्ध के
दौरान लगातार जख्मी हुए। 2008 में जहां जमीन में दफ्न बम के चलते 300
लोगों को नुकसान पहुंचा, वो आंकड़ा 2015 में 42 हो गया। जमीन में दबे बमों
के ब्लास्ट का सिलसिला कम जरूर हुआ है पर रूका नहीं है। इसमें बच्चे सबसे
ज्यादा हादसों के शिकार हो रहे हैं। यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम के लाओस में
डिप्टी रिप्रेसेन्टेटिव बाला सुब्रमण्यम मुराली के मुताबिक, जिज्ञासा में
बच्चे बमों से खेलने जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।