Advertisement
दो पालतू कुत्तों की अनोखी पूजा ने जीता लोगों का दिल, माथे पर तिलक और गले में माला पहनाकर उतारी आरती

दीया जलाकर की आरती, फिर अपने हाथों से खिलाया खाना
पूजा के दौरान शख्स जलता हुआ दीया लेकर दोनों कुत्तों की आरती उतारता है, जबकि उसकी पत्नी घंटी बजाती नजर आती है। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा करने के बाद दंपति दोनों कुत्तों को अपने हाथों से खाना खिलाते हैं। कुत्ते भी बड़े प्यार से खाना खाते दिखाई देते हैं। घर की सजावट और पूजा का पूरा माहौल किसी त्योहार के उत्सव जैसा नजर आता है।
क्या है नेपाल का कुकुर तिहार पर्व?
दरअसल, यह वीडियो नेपाल के प्रसिद्ध पर्व कुकुर तिहार से जुड़ा है। यह त्योहार दिवाली के दौरान मनाया जाता है। नेपाली परंपरा में कुत्तों को यमराज का दूत माना जाता है। इस दिन लोग कुत्तों को तिलक लगाते हैं, फूलों की माला पहनाते हैं और उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराते हैं। इस परंपरा के जरिए कुत्तों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट किया जाता है।
इंस्टाग्राम अकाउंट @cocoandruby.doodles पर शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने कुत्तों को बेहद प्यारा बताया है, तो कुछ का कहना है कि जानवरों के प्रति इतना स्नेह देखकर मन खुश हो जाता है।
यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि पालतू जानवर केवल घर का हिस्सा नहीं होते, बल्कि परिवार के सदस्य भी होते हैं। उनके प्रति प्यार, देखभाल और सम्मान जताने का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अजब गजब
Advertisement
Traffic
Features


