युद्ध
के दौरान अमेरिका की ओर से गिराए गए बम आए दिन ब्लास्ट हो रहे हैं। इनके
चलते यहां के लोग दहशत में जिंदगी जी रहे हैं। वियतनाम वॉर के दौरान बमबारी
सीआईए के सीक्रेट ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसका मकसद नॉर्थ वियतनाम के
सप्लाई रूट्स बाधित करना था।
अमेरिकी प्लेन असल टारगेट तक न पहुंच पाने
पर लाओस की जमीन डंपिंग ग्राउंड की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। युद्ध के दौरान
अमेरिका ने लाओस की जमीन पर 27 करोड़ से भी ज्यादा बम गिराए थे। यानी इतनी
मात्रा कि नौ सालों तक हर आठ मिनट पर बम से एक प्लेन भरा जा सके।