दोपहर बाद हुए झमाझम बातिश से कृषि मंडी में किसानो का अनाज भीग गया जिससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। कृषि मंडी में किसानो के लिए बने प्लेटफार्म पर व्यापारीयों ने कब्ज़ा कर रखा है, जिससे किसान अपनी उपज को खुले में रखने को मजबूर है। बारिश होने से खुले में रखा अनाज पूरी तरह भीग गया। दोपहर बाद मौसम ने अपना मिजाज बदला जिससे अचानक बरसात शुरू हो गई। बारिश से मंडी में रखा अनाज भीगने से वह खराब गया है। भीगे हुए अनाज की कीमत भी कम मिलेगी जिससे किसान खून के आसु रो रहे है। कृषि मंडी प्रशासन की उदासीनता के चलते व्यापारी प्लेटफार्म पर कब्ज़ा जमाये हुए है। मंडी प्रशासन लापरवाही का अंजाम किसानो को भुगतना पड रहा है।