107 dengue patients admitted in Patiala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटियाला में डेंगू के 107 मरीज भर्ती

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 6:19 PM (IST)
पटियाला में डेंगू के 107 मरीज भर्ती
पटियाला। शहर में डेंगू ने कहर बरपा रखा है। यहां के सरकारी अस्पताल में 107 के लगभग डेंगू के मरीज भर्ती करवाये गए हैं,जिससे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। आज पटियाला जिले के सिविल सर्जन सुबोध गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीजों के लिए विशेष प्रबंध किये गए हैं जिसमे अस्पताल में विशेष वार्ड स्थापित किया गया है और डॉक्टरों की एक फ़ौज तयार की गयी है जो समय समय पर मरीजों के रक्त की जाँच करेगी और दावा का इंतजाम करेंगे। उन्होंने ने बताया कि डेंगू के मच्छर से बचाव के लिए शहर में फोगिंग का इंतजाम किया गया है और लोगों को पानी ना जमा होने देने की हिदायतें जारी की गईं हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इन हिदायतों की अवहेलना करता पाया जाता है तो उसका चालान भी किया जायेगा। सुबोध गुप्ता के मुताबिक उन्होंने विभाग की एक टीम तयार की है जो पटियाला और आस पास के इलाकों में घर घर जा कर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डेंगू के मच्छर से बचने के लिए घर में जाली और आल ऑउट का इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement