पिछले पांच सालों से छोटे पर्दे का हिस्सा रहीं अभिनेत्री आशा नेगी का कहना है कि टेलीविजन अन्य माध्यमों की तुलना में दर्शकों तक अधिक जुड़ा हुआ है। आशा ने कहा, ‘जाहिर है टीवी जनता से अधिक जुड़ा है। मैं सहमत हूं और यह पूरी तरह सही है।’ ‘सपनों से भरे नैना’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे धारावाहिकों का हिस्सा बन चुकीं आशा छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं।