khaskhabar.com: सोमवार, 25 जुलाई 2016 6:27 PM (IST)
एंटिगा। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। अश्विन इस बात से खुश है कि वे आखिरकार उप महाद्वीप के बाहर पांच विकेट चटकाने की उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। अश्विन ने 83 रन देकर सात विकेट चटकाए।