Youths protest continues for making caste certificate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाति प्रमाण-पत्र बनवाने को लेकर युवक का धरना जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 3:44 PM (IST)
जाति प्रमाण-पत्र बनवाने को लेकर युवक का धरना जारी
श्रीकरणपुर। एसडीएम कार्यालय के बाहर जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर धानका समाज का एक युवक का धरना दे रहा है। युवक कई दिनों से धरने पर बैठा है। इसको लेकर धानका समाज ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के आगमन पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। युवक की ओर से दिए जा रहे धरने पर बैठे पार्षद शुभम मूंदड़ा व नई धानमंडी धाणका-तौला मजदूर यूनियन के प्रधान मदन डाबला ने बताया कि युवक संजय कुमार पिछले कई दिन से अनशन पर है लेकिन प्रशासन मामले में कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि धानका समाज ने इस मामले को लेकर श्रीगंगानगर आ रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के सामने विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि धानका समाज के श्रमिक जिले की सभी धानमंडियों में कामकाज बंद रखेंगे और मांग पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर धानका समाज के प्रधान सन्नी नंदा, पार्षद ओमप्रकाश डाबला, कृष्ण धानका, सोहन नागर, अरुण नंदा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement